50 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jan 2025 9:47 PM
सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मंजीरा गांव निवासी रुपेश पासवान को 50 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया.
बांका. सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मंजीरा गांव निवासी रुपेश पासवान को 50 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए शराब कारोबार से जुड़े उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. वहीं थाना क्षेत्र के जलमरे गांव स्थित चांदन नदी से तीन शराब भट्ठी को नस्ट किया है. जिसमें करी600 किलो फुला हुआ महुआ को नस्ट करते हुए शराब बनाने वाले सामान आदि को जब्त कर थाना लाया गया. हालांकि पुलिस पहुंचने की भनक कारोबारी को लगते ही मौके से फरार हो गया. जिसकी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस अभियान में सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी, एसआई सहित अन्य महिला पुलिस कर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










