धारदार हथियार से जानलेवा हमला, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 29 Mar 2026 7:05 PM
थाना क्षेत्र के हथियावर गांव में शनिवार देर रात धारदार हथियार से किये गये जानलेवा हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये.
-लक्ष्मीपुर के हथियावर गांव की घटना, जमीन विवाद में वारदात की आशंका लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र के हथियावर गांव में शनिवार देर रात धारदार हथियार से किये गये जानलेवा हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों का इलाज जमुई के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंटू यादव अपनी पत्नी के साथ घर की छत पर सो रहे थे. इसी दौरान एक आरोपित छत पर चढ़ आया और तलवार से दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया, हालांकि घटनास्थल पर उसका चप्पल छूट गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. पीड़ित परिवार की ओर से गांव के ही अरविंद यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










