बटपार ने कटवारा को 14 रनों से किया पराजित
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 30 Mar 2026 9:35 PM
कठवारा खेल मैदान में आयोजित कठवारा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा.
चकाई. प्रखंड की सरौन पंचायत अंतर्गत कठवारा खेल मैदान में आयोजित कठवारा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें बटपार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कठवारा को 14 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बटपार की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 144 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से अमित सिंह ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाये, जबकि गौतम कुमार ने 55 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कठवारा की टीम ने भी संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन निर्धारित ओवर में 130 रन ही बना सकी. इस तरह बटपार ने 14 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजद नेता विजय शंकर यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत अहम नहीं होती, बल्कि खेल भावना और बेहतर प्रदर्शन मायने रखता है. मैच में अंपायर की भूमिका राजेश कुमार, संजय कुमार ने निभाई, जबकि आंखों देखा हाल उत्तम कुमार ने सुनाया. इस अवसर पर लोजपा के मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता, प्रवीण चंद्रा, समाजसेवी सुबोध सुमन, लक्ष्मण पंडित समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










