सीएम से पुनर्विचार करने की अपील को ले जदयू ने की चर्चा
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Mar 2026 9:19 PM
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जिला कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में मंगलवार को जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो की अध्यक्षता में बैठक की गयी.
जमुई. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जिला कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में मंगलवार को जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में जिले भर के प्रखंड, नगर एवं पंचायत अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक में विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों की सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगभग दो दशकों तक बिहार की सेवा करते हुए राज्य को पिछड़ेपन की श्रेणी से निकालकर विकास की राह पर अग्रसर किया है. बैठक में यह भी कहा गया कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए द्वारा दिए गए फिर से नीतीश के नारे को जनता ने स्वीकार करते हुए प्रचंड बहुमत दिया. ऐसे में मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के निर्णय पर कार्यकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की. जदयू नेताओं ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत निर्णय है और पार्टी इसका सम्मान करती है, लेकिन जनता द्वारा दिए गए जनादेश को देखते हुए उनसे पुनर्विचार करने की अपील की गई. कार्यकर्ताओं का मानना है कि वर्ष 2030 तक मुख्यमंत्री के रूप में उनका नेतृत्व राज्य के लिए आवश्यक है. बैठक में जदयू नेता जयनंदन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, बीससूत्री सदस्य राजीव रंजन पांडेय, नंददेव शर्मा, सकलदेव दास, दीपक कुमार, राजेश वर्मा, रामानंद सिंह, राजेश सिंह, विवेक सिंह, मो कारीउद्दीन, सुजीत कुमार मेहता, सुभाष मेहता, प्रकाश मंडल, अजय सिंह कुशवाहा, बबलू सिंह सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










