यूपीपीएससी में जमुई के शाश्वत को मिली सफलता
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 30 Mar 2026 9:39 PM
शहर की महिसौड़ी बाइपास निवासी शाश्वत मलतियार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है.
जमुई. शहर की महिसौड़ी बाइपास निवासी शाश्वत मलतियार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. शाश्वत ने 65वां रैंक प्राप्त करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) का पद हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा जमुई जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है. शाश्वत की ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) का रुख किया, जहां से उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा को आगे बढ़ाया.अपनी सफलता का श्रेय शाश्वत ने अपने पिता दिवाकर सिन्हा और माता कंचन माला सिन्हा के मार्गदर्शन को दिया है. उनकी माता शहर के कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं. परिवार का शैक्षणिक और प्रेरणादायक माहौल उनकी सफलता की मजबूत नींव बना.परिवार में दादा तपेश्वरी प्रसाद मलतियार (सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक, जमुई) और दादी सीता देवी का आशीर्वाद उन्हें मिला. उनकी बहन कावेरी मलतियार एवं जीजा राहुल आनंद जर्मनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. वहीं चाचा निरंजन सिन्हा और संगम सिन्हा जमुई न्यायालय में अधिवक्ता हैं, जबकि मनोज सिन्हा लखीसराय में डीपीएम के पद पर कार्यरत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










