पुनरीक्षण कार्य में आशा कर्मियों को बीएलओ का सहयोग करने का निर्देश

गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने विशेष निर्देश जारी किया है.
गिद्धौर. विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है. गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने विशेष निर्देश जारी किया है. निर्देश के तहत आशा कर्मियों को अपने क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ कर्मियों को निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करना होगा. विशेष रूप से 18 से 19 आयु वर्ग के युवाओं, युवतियों और महिलाओं के नाम निर्वाचक सूची में दर्ज कराने पर बल दिया गया है. यह आदेश जिला निर्वाचक पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के पत्रांक 729 दिनांक 09 सितंबर के आलोक में जारी किया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आशा कर्मी बीएलओ के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूरी तरह आच्छादित हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




