सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान पटना में मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jul 2024 10:25 PM
बोधबन तालाब के समीप रविवार की देर शाम हुआ था हादसा
जमुई. शहर के बोधबन तालाब के समीप रविवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से घायल हुए साइकिल सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. बुधवार की सुबह परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंची सदर थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया. मृतक खैरा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव निवासी रामवृक्ष सिंह है. बताया जाता है कि रामवृक्ष सिंह बोधवन तालाब स्थित लिबर्टी शोरूम में काम करता था. रविवार की रात शोरूम बंद कर साइकिल से अपने घर सिंगारपुर जा रहा था इसी दौरान शोरूम के सामने ही एक तेज रफ्तार ट्रिपल लोड बाइक ने अनियंत्रित होकर उसे जोरदार ठोकर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे परिजन द्वारा शहर के निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया था जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था. रामवृक्ष सिंह की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










