जमीन विवाद में कुदाल से वार कर किया घायल

प्रखंड क्षेत्र के करमा गांव निवासी मुख्तार मियां मारपीट करने को लेकर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी.
झाझा. प्रखंड क्षेत्र के करमा गांव निवासी मुख्तार मियां मारपीट करने को लेकर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. उन्होंने बताया कि गांव के ही मो मतीन के द्वारा रास्ता को लेकर विवाद किया जा रहा था. इसे लेकर पंचायत भी की गयी और पंचायत के द्वारा रास्ता को लेकर फैसला भी दिया गया था, लेकिन मो मतीन पंचायत के निर्णय को दरकिनार कर हमलोगों के रास्ता को अवरूद्ध कर रहा था. जिसपर मेरे द्वारा आपत्ति जताने पर उसने कुदाल से वार कर घायल कर दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है. पुलिस छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










