ट्रेन की चपेट में आने से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

Updated at : 29 Mar 2026 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस की चपेट में आने से झाझा प्लेटफाॅर्म तीन पर एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे रेल पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया.

विज्ञापन

झाझा. कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस की चपेट में आने से झाझा प्लेटफाॅर्म तीन पर एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे रेल पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. घायल की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के चरघरा भलुआ मोहल्ला निवासी योगेंद्र साह के रूप में हुई है. रेफरल अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. उनकी बहन सबिया देवी ने बताया कि बड़ी बहन का इलाज पटना में चल रहा है. हमलोग ट्रेन पकड़कर पटना जा रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटी है. जीआरपी थानाध्यक्ष मसूदन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हमलोगों ने घायल को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. अपराह्न में सूचना मिली है कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन