जिप सदस्य ने किया विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 15 Mar 2026 9:22 PM
चकाई भाग एक जिला परिषद सदस्य सलोमी मुर्मू ने पढता चकाई,बढ़ता चकाई कार्यक्रम के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का रविवार को उद्घाटन किया.
चकाई. चकाई भाग एक जिला परिषद सदस्य सलोमी मुर्मू ने पढता चकाई,बढ़ता चकाई कार्यक्रम के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का रविवार को उद्घाटन किया. जिप सदस्य ने चकाई बाजार में भगवान बिरसा मुंडा पुस्तकालय एवं शादी भवन सह कम्युनिटी हॉल, बांमदह में गौतम बुद्ध पुस्तकालय एवं पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया. इस दौरान चकाई बाजार एवं बामदह बाजार में जिप सदस्य ने सभी दुकानदार भाइयों से मुलाकात कर जन संवाद किया. उन्होंने बताया कि जिला परिषद मद से अब तक दो दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया गया है. जिसमें शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कई पुस्तकालय एवं कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन किया गया है. इसके साथ ही सड़क तथा यात्री शेड का भी निर्माण शामिल है. उन्होंने बताया कि चकाई बाजार में सब्जी हाट का भी निर्माण कराया गया है जल्द ही मीट, मछली बिक्री के लिए बिक्री केंद्र का भी निर्माण कराया जाएगा. मौके पर अनिल गौतम, ललित राय, विजय दास, अजय गुप्ता, गुलाम रब्बानी, पप्पू वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










