ePaper

ससुराल वालों ने विवाहिता को पीट कर किया घायल

Updated at : 10 Jun 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
ससुराल वालों ने विवाहिता को पीट कर किया घायल

सिरचंदनवादा मुहल्ले का मामला

विज्ञापन

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के सिरचंदनवादा मुहल्ले में घरेलू विवाद में ससुराल वालों ने एक महिला को पीट कर घायल कर दिया है. घायल महिला को सदर अस्पताल लाया गया. घायल गुनगुन कुमार की पत्नी चमेली देवी ने बताया कि मेरे पति सहित ससुराल वाले घरेलू विवाद में अक्सर मेरे साथ मारपीट करते हैं. सोमवार को भी घरेलू विवाद को लेकर मेरे पति, सास, ससुर तथा भैसूर ने मारपीट की, जिससे मैं घायल हो गयी. घायल महिला ने बताया कि घटना की जानकारी महिला थाने को दी गयी है. महिला थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

शराब के नशे में चाचा व दादा को पीटकर किया घायल: जमुई.

सदर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में शराब के नशे में धुत युवक गणेश मांझी ने अपने ही चाचा छोटेलाल मांझी और दादा चहुआ मांझी को पीटकर घायल कर दिया. परिजन ने घायल को सदर अस्पताल लाया. बताया जाता है कि छोटेलाल मांझी और उनके पिता चहुआ मांझी अपने घर में थे. इसी दौरान गणेश मांझी शराब के नशे में धुत होकर आया और अपने चाचा और दादा को घर से भगाने लगा. विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया. घायल ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन