अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, कार्रवाई तेज
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 30 Mar 2026 9:40 PM
अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है.
झाझा. अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. यह कार्रवाई बलियो उलाय नदी घाट के पास की गयी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त घाट पर एक ट्रैक्टर (संख्या बीआर 46 जीए 1334) अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहा है. सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया, जहां छापेमारी कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. पुलिस के अनुसार मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










