पानी टैंक तोड़ने के दौरान गिरा मलबा, चार घंटे ठप रहा सीटी स्कैन सेंटर

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब पीएचईडी विभाग द्वारा वर्षों पुराने जर्जर पानी टैंक को तोड़ने के दौरान उसका भारी मलबा सीटी स्कैन सेंटर के समीप आ गिरा

विज्ञापन

दो एसी क्षतिग्रस्त, 10 से 15 मरीजों की जांच प्रभावित जमुई. सदर अस्पताल परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब पीएचईडी विभाग द्वारा वर्षों पुराने जर्जर पानी टैंक को तोड़ने के दौरान उसका भारी मलबा सीटी स्कैन सेंटर के समीप आ गिरा. मलबा गिरने से सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आ गयी, जिसके कारण करीब चार घंटे तक जांच कार्य पूरी तरह बाधित रहा. घटना में सेंटर में लगे दो एसी भी क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि मलबा कुछ और दूरी तक गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था. सीटी स्कैन सेंटर के कर्मी नीलेश कुमार ने बताया कि पानी टैंक तोड़ने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी. इसी वजह से टैंक का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा. मलबा गिरने से मशीन में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई और सेंटर में लगे दो एसी क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि मशीन बंद रहने के कारण करीब 10 से 15 मरीजों का सीटी स्कैन नहीं हो सका इनमें कई इमरजेंसी मरीज भी शामिल थे, जिन्हें मजबूरी में निजी सेंटरों पर जाकर जांच करानी पड़ी. घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को दे दी गई है. घटना के बाद इंजीनियर को बुलाया गया, जिन्होंने मशीन की तकनीकी खराबी को दूर किया. लगभग चार घंटे बाद सीटी स्कैन सेवा दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो सकी. फिलहाल अस्पताल में स्थिति सामान्य बनी हुई है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन