नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की हालत गंभीर, पटना रेफर

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 16 May 2026 5:52 PM

विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र स्थित त्रिपुरारी सिंह नदी घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान एक किशोर के डूब जाने से अफरा-तफरी मच गयी

विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहाने गया था सौरभ, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा जमुई. टाउन थाना क्षेत्र स्थित त्रिपुरारी सिंह नदी घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान एक किशोर के डूब जाने से अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की तत्परता से किशोर को नदी से बाहर निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल किशोर की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के भछियार मोहल्ला निवासी सुरेश राम के 15 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सौरभ अपने कुछ दोस्तों के साथ त्रिपुरारी सिंह घाट पर नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. सौरभ को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया. आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला. इसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी में बालू खनन के कारण कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो अक्सर हादसों की वजह बनते हैं. लोगों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और खतरनाक जगहों को चिह्लित कर बैरिकेडिंग कराने की मांग की है. फिलहाल पटना रेफर हुये किशोर की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन