पिता की डांट से नाराज छात्रा ने लगा ली फांसी, गंभीर स्थिति में भर्ती
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 16 May 2026 5:50 PM
टाउन थाना क्षेत्र के भाटचक गांव में मां-बाप की डांट से नाराज दसवीं की छात्रा ने आत्महत्या करने की नीयत से फांसी लगा ली
जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के भाटचक गांव में मां-बाप की डांट से नाराज दसवीं की छात्रा ने आत्महत्या करने की नीयत से फांसी लगा ली. परिजन द्वारा आनन-फानन में नाबालिग को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है. नाबालिग के पिता विजय साव ने बताया कि शनिवार को पढ़ाई को लेकर बेटी को डांट लगायी थी. इसी बात से नाराज होकर घर में पंखे के सहारे फांसी लगा ली. जब नाबालिग की मां ने देखा तो शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और उसे फंदे नीचे उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत नाबालिग की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










