नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में गिद्धौर ने बजलपुरा को हराया
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 17 Mar 2026 9:50 PM
रेलवे चांदमारी मैदान में सोमवार देर संध्या एक दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया.
झाझा. रेलवे चांदमारी मैदान में सोमवार देर संध्या एक दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता गौरव सिंह राठौड़ ने फीता काटकर एवं बल्लेबाजी कर किया. इस टूर्नामेंट में सोनो, गिद्धौर, सोहजाना, बजलपुरा, खलासी मुहल्ला, पेरामटिहाना, चरघरा समेत कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. मौसम खराब होने के कारण फाइनल मुकाबला छह-छह ओवरों का कराया गया. आयोजक बंटी कुमार ने बताया कि फाइनल मुकाबला गिद्धौर और बजलपुरा के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बजलपुरा की टीम ने निर्धारित छह ओवर में चार विकेट खोकर 81 रन बनाये. जवाब में गिद्धौर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज चार ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर झाझा कप अपने नाम कर लिया. गिद्धौर टीम के विकास कुमार को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए सम्मानित किया गया. उन्होंने नाबाद 56 रन की शानदार पारी खेली. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे को मजबूत करता है और मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक होता है. खेल से जुड़े युवा स्वस्थ रहते हैं और उन्हें बड़े स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा कप एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मैच में अंपायर की भूमिका रोशन कुमार एवं मोना दास ने निभायी, जबकि कमेंट्री बब्लू सिंह और सचिन कुमार ने की. स्कोरर की जिम्मेदारी राहुल माथुरी ने संभाली. इस दौरान आयोजन समिति के बंटी कुमार, रोशन कुमार, मो. सारीख, अमित कुमार, मिथिलेश कुमार, पंकज साव, अभय यादव समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










