नाबालिग प्रेमिका को लेकर फरार हुआ युवक, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 13 Mar 2026 9:34 PM

विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को भगाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद लड़की के परिजनों ने संबंधित युवक के खिलाफ थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को भगाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद लड़की के परिजनों ने संबंधित युवक के खिलाफ थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों की तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार, उक्त गांव निवासी राहुल कुमार तांती नामक युवक को गांव की ही लड़की के साथ पिछले चार -पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. समय के साथ उनका संबंध गहरा होता गया और दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया. बताया जाता है कि बीते गुरुवार की रात से दोनों फरार है. जब लड़की देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार वालों को चिंता हुई. खोजबीन के दौरान दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी सामने आयी. सूत्रों के अनुसार, दोनों अलग-अलग जाति के होने के कारण लड़की के परिवार इस रिश्ते से नाराज थे. शुक्रवार की सुबह लड़की के परिजन टाउन थाने पहुंचे और युवक राहुल कुमार तांती के खिलाफ बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराते हुए लड़की को बरामद करने की गुहार लगायी. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन