एलटी मेन लाइन से बिजली चोरी मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 13 Mar 2026 9:41 PM
चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत छुछनरिया पंचायत के रामदेव सालन गांव में बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए गए विभागीय छापेमारी में एलटी मेन लाइन तार से अवैध कनेक्शन कर बिजली चोरी करते पांच लोगों पाये गये.
सोनो. चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत छुछनरिया पंचायत के रामदेव सालन गांव में बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए गए विभागीय छापेमारी में एलटी मेन लाइन तार से अवैध कनेक्शन कर बिजली चोरी करते पांच लोगों पाये गये. इन सबों पर कंपनी को हुए क्षति के हिसाब से न सिर्फ जुर्माना तय किया गया बल्कि पांचों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी. जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता प्रीतम राज ने बताया कि बीते गुरुवार को डिस्कनेक्ट बिजली के परिसर की जांच, बकाए बिजली बिल की रिकवरी और बिजली चोरी के विरुद्ध कार्रवाई हेतु मानव बल मिथिलेश कुमार, मुरारी कुमार, रामदेव कुमार और प्रमोद कुमार के साथ एक टीम बनाकर रामदेव सालन गांव में जब छापेमारी की गई तब बिंदु यादव व चानो यादव के घर एलटी मेन लाइन के तार से टोका लगाकर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा था. इसी गांव में शिबू यादव, राम खेलावन यादव व राजेंद्र यादव उपभोक्ता रहने के बावजूद मीटर से पहले एलटी लाइन तार से बायपास कर बिजली की चोरी कर रहे थे. पूर्व बकाया सहित जुर्माना तय करते हुए इन सभी पांच लोगों के विरुद्ध चरकापत्थर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










