छात्रों को नेत्रदान की प्रक्रिया, महत्व व भ्रांतियों के बारे में दी गयी जानकारी
Updated at : 13 Sep 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सभागार में एक दिवसीय नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक जमुई में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार आयोजित
जमुई. जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सभागार में शनिवार को प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया. यह आयोजन सक्षम जमुई के सौजन्य से किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था. सेमिनार में सक्षम से जुड़े प्रमुख वक्ताओं में डॉ सूर्यनंदन सिंह, अतीश कुमार सिंह (प्रांत सचिव, सक्षम), धनंजय कांत राय (चरैवेति प्रकोष्ठ प्रमुख), अभिषेक राज (जिलाध्यक्ष, सक्षम जमुई), पंकज सिंह (उपाध्यक्ष, सक्षम जमुई) ने छात्रों को नेत्रदान से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारियां दी. साथ ही, समाज में फैली कई भ्रांतियों पर भी चर्चा की गयी. प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जीते जी रक्तदान, जाते-जाते नेत्रदान जरूरी है. नेत्रदान किसी के अंधेरे जीवन में रोशनी ला सकता है. उन्होंने इस सार्थक प्रयास के लिए सक्षम की पूरी टीम को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि भारत में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा हर वर्ष 25 अगस्त से आठ सितंबर तक मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जाता है. इस अभियान के प्रमुख उद्देश्य हैं, जागरूकता बढ़ाना, नेत्रदान के महत्व को समझान, नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को मिटाना, नेत्रदान की प्रक्रिया को सरलता से समझाना व लोगों को जानकारी देना. सेमिनार में संस्थान के सभी व्याख्याता, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




