ePaper

कुमरडीह गांव से बुजुर्ग लापता, परिजन ने लगायी बरामदगी की गुहार

Updated at : 16 Oct 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
कुमरडीह गांव से बुजुर्ग लापता, परिजन ने लगायी बरामदगी की गुहार

थाना क्षेत्र की कोल्हुआ पंचायत के कुमरडीह गांव निवासी नवीन कुमार मिश्रा ने मानसिक रूप से निर्बल अपने चचेरे भाई 63 वर्षीय मुकेश कुमार मिश्रा के लापता होने के मामले को लेकर थाने में आवेदन दे कर भाई की बरामदगी की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

गिद्धौर . थाना क्षेत्र की कोल्हुआ पंचायत के कुमरडीह गांव निवासी नवीन कुमार मिश्रा ने मानसिक रूप से निर्बल अपने चचेरे भाई 63 वर्षीय मुकेश कुमार मिश्रा के लापता होने के मामले को लेकर थाने में आवेदन दे कर भाई की बरामदगी की गुहार लगायी है. थाने में दिये आवेदन में नवीन मिश्रा ने बताया कि उनके चचेरे भाई मुकेश कुमार मिश्रा, पिता उपेंद्र मिश्रा मानसिक रूप से बीमार हैं. बीते 12 अक्तूबर की सुबह तकरीबन 4:30 बजे के आसपास घर से अचानक निकल गया जो वापस लौटकर नहीं आया और न अब तक उनका कोई सुराग मिला है. उन्होंने गंजी और पजामा पहन रखा है. परिजनों ने आसपास के इलाके रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल सका. थक हारकर परिजनों थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगायी है, वहीं पीड़ित परिजन द्वारा आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया है कि मामले की छानबीन जारी है, व्यक्ति की तलाश के लिए अन्य थाने को भी सूचित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन