डकैती की साजिश रच रहे आठ अपराधी गिरफ्तार, कट्टा व शराब बरामद
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 11 Mar 2026 9:15 PM
टाउन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की साजिश रच रहे आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
जमुई. टाउन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की साजिश रच रहे आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस दौरान एक कट्टा, दो खोखा व एक बोतल विदेशी शराब भी बरामद किये हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी देते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि टाउन थाना क्षेत्र के गरसंडा पुल के समीप कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के बाद मेरे नेतृत्व में टाउन थाना, जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ की संयुक्त टीम का गठन कर सत्यापन व छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान बीते 10 मार्च की रात करीब 9:30 बजे पुलिस टीम ने गरसंडा पुल के समीप पहुंचकर आठ अपराधियों को डकैती की साजिश रचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में भछियार निवासी मोनू कुमार, पिता सिकंदर रजक, दिवाकर कुमार, पिता सुजीत पासवान, उज्ज्वल कुमार, पिता मनोज पासवान, अभिषेक कुमार, पिता अशोक ठाकुर), रामसागर कुमार, पिता सजीवन मांझी, नीमारंग निवासी मणि कुमार, पिता जगन्नाथ राम, सूरज कुमार सिंह, पिता कार्तिक सिंह, बोधमन तालाब चौक निवासी अमरजीत कुमार, पिता स्व अजीत कुमार शामिल हैं. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अमरजीत कुमार मलयपुर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब 50 लाख रुपये की डकैती कांड का फरार आरोपी भी है.
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार (अपर थानाध्यक्ष, टाउन थाना), पुलिस अवर निरीक्षक विशाल कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक उदय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक निकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामनारायण यादव, जिला आसूचना इकाई की टीम, एसटीएफ की टीम तथा टाउन थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. उन्होंने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










