ई- रिक्शा चालक संघ ने की बैठक
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Mar 2026 9:27 PM
ई रिक्शा चालक संघ सदस्यों की बैठक मंगलवार को रेलवे स्टेशन के समीप संघ के अध्यक्ष राजू यादव की अध्यक्षता में हुई.
झाझा. ई रिक्शा चालक संघ सदस्यों की बैठक मंगलवार को रेलवे स्टेशन के समीप संघ के अध्यक्ष राजू यादव की अध्यक्षता में हुई. उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुये राजू यादव ने कहा कि शहर में लगने वाले जाम को लेकर हमलोग प्रशासन के साथ हैं. सड़क किनारे अस्थाई दुकान सजे रहने के कारण ई-रिक्शा चालकों को मुख्य बाजार में परेशानी होती है. लोग उल्टे ई-रिक्शा चालकों पर ही जाम के जिम्मेवार मानते हैं. ऐसे में स्थानीय व जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि शहर में वन वे रूट बनाया जाए ताकि ई-रिक्शा का परिचालन भी सही रूप से हो सके. अध्यक्ष ने बताया कि राज्य व केंद्र सरकार से मांग है कि ई-रिक्शा से किसी भी प्रकार का कोई टैक्स न लिया जाए. नगर क्षेत्र और रेलवे परिसर क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों के लिए एक शेड का निर्माण करवाया जाए, ताकि ई- रिक्शा चालक उसमें बैठ सके और अपना कार्य आसानी से कर सके .मौके पर सचिव ललन पासवान के साथ कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










