स्वरोजगार के लिए किट का वितरण

जिला नियोजनालय द्वारा शुक्रवार को नियोजन सह मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत योग्य अभ्यर्थियों को स्टडी किट व नियोजन सेवा का विस्तार योजना अंतर्गत स्वरोजगार हेतु योग्य आवेदकों को टूल किट प्रदान किया गया.
जमुई. जिला नियोजनालय द्वारा शुक्रवार को नियोजन सह मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत योग्य अभ्यर्थियों को स्टडी किट व नियोजन सेवा का विस्तार योजना अंतर्गत स्वरोजगार हेतु योग्य आवेदकों को टूल किट प्रदान किया गया. जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि वितरण कार्यक्रम भागलपुर प्रमंडल के उप निदेशक (नियोजन) शंभुनाथ सुधाकर की अध्यक्षता में किया गया. इसके तहत कुल 12 अभ्यर्थियों को टूल किट और 40 अभ्यर्थियों को स्टडी किट दिया गया. मौके पर जिला श्रम पदाधिकारी रतीश कुमार व जन शिक्षा संस्थान के निदेशक के साथ-साथ कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




