नप की बैठक में शहर के विकास पर हुई चर्चा

Updated at : 30 Mar 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
नप की बैठक में शहर के विकास पर हुई चर्चा

नगर परिषद बोर्ड की बैठक सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

झाझा. नगर परिषद बोर्ड की बैठक सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड के विकास को लेकर चर्चा की. इस दौरान नली-गली, रोशनी आदि पर गहन-विचार विमर्श किया. नगर परिषद अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि शहर के विकास को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोशनी की सर्वाधिक आवश्यकता है. इसके लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल नगर क्षेत्र के खैरा घाट में शिक्षा से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई. जिसमें खैरा घाट की जगह डूमरपोखर में चल रहे विद्यालय को पुनः खैराघाट में सुचारू रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया. आगामी आने वाली गर्मी को देखते हुए प्रत्येक चौक-चौराहों पर शुद्ध शीतल पेयजल काउंटर की व्यवस्था की जाएगी. खराब पडा़ जल काउंटर को ठीक किया जाएगा. नगर अध्यक्ष ने बताया कि अस्थायी दुकानदार के लिए वेंडिग जोन बनाया जायेगा. इसके लिए एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है, ताकि बृहद पैमाने पर इस पर काम किया जा सके. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ जनार्दन वर्मा ने भी सदस्यों द्वारा उठाए गए सवाल का माकूल जवाब दिया. छूटे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन भी दिया. बैठक में इतु झा, दिगु रावत, लक्ष्मी पंडित, बिट्टू राम, आकांक्षा कुमारी, मीरा सिन्हा, विकास शर्मा, अशोक साह समेत कई पदाधिकारी व वार्ड पार्षद मौजूद रहें.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन