गुरु पूर्णिमा पर क्षत्रियकुंड में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर क्षत्रियकुंड में उमड़े श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को खैरा प्रखंड में श्रद्धा और आस्था का वातावरण देखने को मिला.

विज्ञापन

खैरा. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को खैरा प्रखंड में श्रद्धा और आस्था का वातावरण देखने को मिला. भगवान महावीर के जन्मस्थल माने जाने वाले रजला गांव स्थित क्षत्रियकुंड तीर्थ परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने विशेष पूजन-अर्चन कर गुरु परंपरा को नमन किया और आध्यात्मिक वातावरण में डूबे रहे. क्षत्रियकुंड तीर्थस्थल पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भी भगवान महावीर की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है और गुरु पूर्णिमा आत्ममंथन का पर्व है. खैरा प्रखंड के अन्य गांवों और मंदिरों में भी गुरु पूर्णिमा पर विशेष पूजन और भजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. स्कूलों और सामाजिक संगठनों ने भी अपने-अपने स्तर से गुरु वंदना कार्यक्रम आयोजित कर इस पावन पर्व को मनाया. पूरे खैरा प्रखंड में दिनभर श्रद्धा और विश्वास का माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन