मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर रसोइयों की चर्चा
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 15 Mar 2026 9:19 PM
राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट संघ की एक बैठक रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में हुई.
गिद्धौर. राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट संघ की एक बैठक रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर कुमार ने की. बैठक में क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत दर्जनों रसोइया कर्मियों ने भाग लिया और सरकार से अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की. इस दौरान राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में रसोइया कर्मियों को नाममात्र का मानदेय दिया जा रहा है. प्रदेश अध्यक्ष शंकर कुमार ने कहा कि रसोइया को मात्र 3300 रुपये मानदेय दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कई प्रखंडों में रसोइयों का बकाया मानदेय भी अब तक भुगतान नहीं किया गया है, जिससे रसोइया और सहायकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है. कम मानदेय को संघ बर्दाश्त नहीं करेगा. बैठक में संघ से जुड़े कई रसोइया कर्मी मौजूद थे और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










