बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Nov 2024 9:49 PM
प्रखंड क्षेत्र के नरगंजो इलाके में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र नेता सूरज बरनवाल, कार्तिक कुसुम क्मके नेतृत्व में बिरसा मुंडा की जयंती के पूर्व संध्या दीपोत्सव मनाया.
झाझा. प्रखंड क्षेत्र के नरगंजो इलाके में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र नेता सूरज बरनवाल, कार्तिक कुसुम क्मके नेतृत्व में बिरसा मुंडा की जयंती के पूर्व संध्या दीपोत्सव मनाया. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर से बिरसा मुंडा द्वारा किए गए कार्यों को याद कर जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया. छात्र नेता सूरज बरनवाल ने कहा कि बिरसा मुंडा अंग्रेजों के खिलाफ जनजाति का नेतृत्व करते हुए तीव्र विद्रोह का आह्वान किया था. अंग्रेजी शासन के ठेकेदारों ,जागीरदारों और हाकिमों के खिलाफ संघर्ष छेड़ा तथा दीकू अर्थात गैर आदिवासी ताकतों से लड़ाई का आह्वान किया. जो सभी लोग जानते हैं. उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज भी हम लोग याद करते हैं. छात्र नेताओं ने जनजाति समुदायों में जागरूकता अभियान चलाते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने का प्रेरित किया. मौके पर प्रकाश सोरेन ,राजू बास्के, चिंटू कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










