मौसम ने लिया यू-टर्न, तेज गरज के साथ हुई बारिश से मिली राहत
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 29 May 2026 6:40 PM
बारिश शुरू होने से पहले तेज हवाएं चलीं और गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई. कुछ ही देर में अच्छी बारिश होने लगी, जिससे शहर का तापमान नीचे आ गया. दिन में ही शाम जैसा नजारा देखने को मिला और कई इलाकों में अंधेरा छा गया.
जमुई. जिले में शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज के साथ हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई. बीते एक सप्ताह से पड़ रही तेज धूप गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन शुक्रवार की सुबह आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते मौसम सुहाना हो गया. बारिश शुरू होने से पहले तेज हवाएं चलीं और गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई. कुछ ही देर में अच्छी बारिश होने लगी, जिससे शहर का तापमान नीचे आ गया. दिन में ही शाम जैसा नजारा देखने को मिला और कई इलाकों में अंधेरा छा गया. बारिश के कारण शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही. वहीं तेज हवा से पेड़-पौधे झूम उठे और वातावरण पूरी तरह ठंडा हो गया. बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम का आनंद लेते नजर आए. मौसम बदलने के बाद पूरे शहर का माहौल खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










