तेज रफ्तार अल्टो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता समेत दो पुत्र घायल
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 29 May 2026 6:34 PM
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया
जमुई. जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया. इस हादसे में पिता समेत दो पुत्र घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस एवं 112 नंबर की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.घायलों की पहचान बिछवे गांव निवासी डोमन महतो, उनके पुत्र इंद्रदेव महतो एवं रविन्द्र महतो के रूप में हुई है. बताया जाता है कि तीनों एक मामले की तारीख पर कोर्ट आए थे और बाइक से वापस घर लौट रहे थे जैसे ही वे पद्मावत गांव के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है. हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ रही तेज रफ्तार वाहनों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










