ePaper

सिविल सर्जन ने अस्पताल का किया निरीक्षण, दिये दिशा-निर्देश

Updated at : 13 Sep 2025 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने अस्पताल का किया निरीक्षण, दिये दिशा-निर्देश

सिविल सर्जन अमृत किशोर ने शनिवार को अपने सहयोगियों के साथ रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

झाझा. सिविल सर्जन अमृत किशोर ने शनिवार को अपने सहयोगियों के साथ रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजी देखी और लेबर रूम, ओपीडी सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया. दवा की उपलब्धता और टीकाकरण की स्थिति की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह से ली. ग्रामीणों ने सीएस को बताया कि बिचौलिये मरीजों को बरगलाकर निजी क्लिनिकों में भेजते हैं, जिससे सरकारी अस्पताल में प्रसव की संख्या घट गयी है. इस पर सिविल सर्जन ने कहा कि मामले की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. मरीजों को मिलने वाला भोजन बंद होने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि कारणों की जांच कर समस्या दूर की जाएगी. प्राथमिक व उपस्वास्थ्य केंद्रों पर सीएचओ और एएनएम की अनुपस्थिति को लेकर उन्होंने स्वीकार किया कि कई कर्मियों के इस्तीफा देने से अस्थायी दिक्कतें हैं, लेकिन नए कर्मियों की बहाली होते ही सेवाएं सुधारी जाएंगी. मौके पर डॉ शादाब अहमद, नवनीत कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन