Jamui News : छत्रसाल सिंह बने पूर्व मध्य रेल के नये महाप्रबंधक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jul 2024 9:03 PM

विज्ञापन

इसके पहले रेलवे बोर्ड, नयी दिल्ली में एडिशनल मेंबर (ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन) के पद पर थे पदस्थापित

विज्ञापन

झाझा.

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के नये महाप्रबंधक के रूप में क्षत्रसाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया. इसके पहले वे रेलवे बोर्ड, नयी दिल्ली में एडिशनल मेंबर (ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन) के पद पर पदस्थापित थे. सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि छत्रसाल सिंह भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के 1988 बैच के एक ख्याति प्राप्त अधिकारी हैं. उन्होंने आइआइटी, रूड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. छत्रसाल सिंह भारतीय रेलवे के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दे चुके हैं. उन्होंने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे और उत्तर रेलवे में परिचालन, वाणिज्यिक और संरक्षा विभागों में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए व्यापक अनुभव प्राप्त किया है. उन्होंने रेलवे बोर्ड में निदेशक (कम्प्यूटराइजेशन एंड इनफार्मेशन सिस्टम) एवं क्रिस, नयी दिल्ली में महाप्रबंधक के रूप में भी कार्य किया है. वे दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक जैसे पदों पर भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन