कुशवाहा महासभा ने मनायी सम्राट अशोक की जयंती

Updated at : 26 Mar 2026 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
कुशवाहा महासभा ने मनायी सम्राट अशोक की  जयंती

कहा-अपनी प्रजा के लिए सम्राट अशोक ने ऐसा कार्य किया, आज भी पूरा देश करता है याद

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड के तीनघरा सामुदायिक भवन में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से मौर्य वंश के संस्थापक सम्राट अशोक की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष दशरथ प्रसाद वर्मा ने किया. इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से सम्राट अशोक की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दशरथ प्रसाद वर्मा ने सम्राट अशोक के व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए उन्हें महान प्रतापी राजा बताया. मुख्य वक्ता निर्मल प्रसाद वर्मा द्वारा सम्राट अशोक की जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि अपने प्रजा के लिए सम्राट अशोक ने ऐसा कार्य किया, जिसे आज भी पूरा देश याद करता है. उन्होंने बंधुत्व, भाईचारा कायम करने के लिए अपना तन मन धन न्योछावर कर दिया. भगवान बुद्ध की विचारधारा को अपनाने वाले सम्राट अशोक ने पूरे भारत में उनके विचारों को फैलाया. मौके पर उपस्थित लोगों ने सम्राट अशोक की विचारधारा को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में विनय कुमार कुशवाहा, भिखारी महतो, धीरज मौर्य, संदीप वर्मा, प्रकाश वर्मा, उमेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, फाल्गुनी वर्मा, जीतन महतो, मुकेश वर्मा, रामदेव वर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन