काकन में लगा शिविर, सैकड़ों पशुओं की हुई जांच
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 30 Mar 2026 9:25 PM
सदर प्रखंड अंतर्गत काकन गांव में सोमवार को जीविका की ओर से एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गाय, भैंस, बकरी समेत सैकड़ों पशुओं के स्वास्थ्य की जांच मात्र पांच रुपये में की गई.
जमुई. सदर प्रखंड अंतर्गत काकन गांव में सोमवार को जीविका की ओर से एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गाय, भैंस, बकरी समेत सैकड़ों पशुओं के स्वास्थ्य की जांच मात्र पांच रुपये में की गई. शिविर में पशुधन प्रबंधक डॉ कुंदन किशोर ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न बीमारियों की पहचान की और पशुपालकों को उनके उचित इलाज की सलाह दी. साथ ही बीमार पशुओं के लिए आवश्यक दवा, विटामिन सप्लीमेंट व कृमिनाशक दवा वितरित की गईं, जिससे पशुपालकों को काफी राहत मिली. इस दौरान प्रखंड परियोजना प्रबंधक स्वीटी कुमारी, आजीविका विशेषज्ञ सुमित कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय समन्वयक दिनेश कुमार दास एवं सामुदायिक समन्वयक मो कमाल सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे. शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और पशुपालकों को आधुनिक डेयरी फार्मिंग, पशुओं में होने वाली बीमारियों के कारण, लक्षण और उनके बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था. काकन पंचायत में आयोजित इस शिविर से करीब 100 से अधिक पशुपालक लाभान्वित हुए, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर जांच के लिए पहुंचे. ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गांव में ही बेहतर इलाज और दवाएं उपलब्ध होने से उनके समय और पैसे दोनों की बचत हुई है, जिससे इस तरह के शिविरों की उपयोगिता और भी बढ़ जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










