बेबी देवी बनी केशोपुर पंचायत की सरपंच

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से प्रखंड कार्यालय परिसर में शुरू हुआ.
झाझा. त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से प्रखंड कार्यालय परिसर में शुरू हुआ. मतगणना में दो टेबल बनाए गए थे. पहले जामुखेरेईया पंचायत के वार्ड संख्या- 6 के वार्ड सदस्य की गिनती शुरू हुई. इसमें सुनीता देवी को 197 को जबकि संजू देवी को 131 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार जमुना खेरैया वार्ड संख्या 6 सदस्य पद के लिए सुनीता देवी चुनाव जीत गयी. केशोपुर पंचायत में सरपंच पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे. बेबी देवी को 1194, मुकेश कुमार पासवान को 946 और विनोद कुमार दास को 185 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार सरपंच पद के लिए बेबी देवी विजय घोषित हुई. विजयी उम्मीदवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आरओ सुनील कुमार चांद ने विजय उम्मीदवारो को जीत का प्रमाण पत्र दिया व पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. मौके पर कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










