दादा ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से पोते को बरामद करने की लगायी गुहार

थाना क्षेत्र की धमना पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर गांव में खेलने के दौरान बीते रविवार को एक 11 वर्षीय किशोर गायब हो गया है.
झाझा. थाना क्षेत्र की धमना पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर गांव में खेलने के दौरान बीते रविवार को एक 11 वर्षीय किशोर गायब हो गया है. इसे लेकर किशोर के दादा सरयू यादव ने थाना में आवेदन देकर अपने पौत्र को खोजने की गुहार लगायी. सरजू यादव ने बताया कि मेरा पोता रितेश कुमार रोज की तरह बीते रविवार को भी खेलने के लिए घर से निकाला. उसके बाद देर दोपहर तक घर वापस नहीं लौटा. उसके नहीं लौटने पर हमलोगो ने आसपास खोजबीन प्रारंभ किया, परंतु उसका पता नहीं चला. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










