माता शीतला का मना वार्षिकोत्सव
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Mar 2026 9:35 PM
शहर के सोना-पटी, शिव बाजार स्थित शिवमंदिर में मंगलवार को पारंपरिक नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से माता शीलता की वार्षिकोत्सव मनाया गया.
झाझा. शहर के सोना-पटी, शिव बाजार स्थित शिवमंदिर में मंगलवार को पारंपरिक नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से माता शीलता की वार्षिकोत्सव मनाया गया. बड़ी संख्या में मौजूद केशरवानी समाज की महिलाओं ने मंदिर में पहुंचकर पूरे विधि-विधान के पूजा-अर्चना करते हुए मंगलगीत गाया. माता शीलता की शृंगार पूजन से शुरुआत करते हुए अन्य विधि विधान किया गया. यह देर दोपहर तक जारी रहा. मंदिर परिसर में पहुंची बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए कई भक्ति भजन भी किये. अपराह्न में पूजन समापन के बाद कन्या भोज के साथ महाभंडारा का भी आयोजन किया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि प्राचीन मंदिर की स्थापना 150 वर्ष पहले हुआ था. मंदिर भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती की पूजा के साथ -साथ माता शीलता की प्रतिमा स्थापित किया गया था. तब से मां शीतला की वार्षिक पूजन होते आ रहा है. मौके पर दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










