जिले के 1808 विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 12 Mar 2026 9:33 PM
जिले के 1808 सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए सत्र 2025-26 की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई.
गिद्धौर. जिले के 1808 सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए सत्र 2025-26 की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई. यह परीक्षा राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पटना के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है. परीक्षा के पहले दिन कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की प्रथम पाली में पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस) और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली गयी. वहीं द्वितीय पाली में कक्षा एक एवं दो के विद्यार्थियों की भाषायी विषय हिंदी व उर्दू की मौखिक परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां की गई थीं. विद्यालय प्रबंधन की देखरेख में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार परीक्षा का संचालन किया जा रहा है. बताया जाता है कि इस वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति तथा उनकी सीखने-पढ़ने की क्षमता का आकलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










