ससुरालवालों पर मारपीट का आरोप, महिला ने एसपी से लगायी गुहार
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 16 Mar 2026 8:36 PM
जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के टेलवा बाजार की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और घर से सामान बाहर फेंकने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है.
जमुई. जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के टेलवा बाजार की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और घर से सामान बाहर फेंकने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में महिला मनीषा कुमारी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में टेलवा बाजर निवासी देवेंद्र प्रसाद वर्णवाल के पुत्र दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत अभिषेक कुमार से हुई. शादी के दो तीन महिना सब ठीक-ठाक रहा परंतु इसके बाद मेरे पति व ससुराल के अन्य लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे इसे लेकर कई बार पंचायत भी किया गया परंतु वे लोग मेरे साथ लागातार मारपीट करते रहे. जब मै 13 मार्च 2026 को अपने पिता के साथ ससुराल टेलवा बाजार पहुंची तो पहुंचते ही ससुर देवेंद्र प्रसाद वर्णवाल और सास भारती देवी ने मेरे साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे. पीड़िता के अनुसार, इस दौरान उनके ऊपर रॉड से हमला कर जान से मारने की कोशिश भी की गयी. महिला ने बताया कि इस घटना के दौरान उनकी 3.5 वर्ष की बेटी भी उनके साथ थी. आरोप है कि उन्हें और उनकी बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया गया, जिसमें बड़ी सास आशा देवी और बड़े ससुर वीरेंद्र प्रसाद वर्णवाल का भी सहयोग रहा. महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनका सारा सामान भी घर से बाहर फेंक दिया. बाद में उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 नंबर की पुलिस टीम को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तथा उनकी बेटी को वहां से सुरक्षित निकाला. पीड़िता ने आवेदन में यह भी आशंका जतायी है कि ससुराल पक्ष के लोग कभी भी उनकी जान को नुकसान पहुंचा सकते हैं. उन्होंने बताया कि जब वह सिमुलतला थाना में आवेदन देने गईं तो वहां के थानाध्यक्ष आवेदन लेने से मना कर दिया. मनीषा ने बताया कि जब मैं अपने पति के साथ रहने दिल्ली गयी तो वहा भी मेरे पति मेरे साथ मारपीट करता था. वहा के लोकल थाना पांडव नगर में भी हमने बीते सात फरवरी को शिकायत दर्ज करवायी थी. वहां की पुलिस के सामने मेरे पति ने फिर से मारपीट नहीं करने का अश्वासन दिया. जब मैं अपने ससुराल टेलवा पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोग फिर से हमारे साथ मारपीट करने लगे और उन लोगो का कहना है कि तुम अपने पिता से चालीस लाख रुपया मांग कर लाओ तभी तुम्हें यहां रहने देंगे. अन्यथा तुम अपने पिता के घर पर हीं रहो. महिला ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










