डायन कहकर मारपीट करने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
डायन कहकर मारपीट करने का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव निवासी एक महिला ने गांव के लोगों पर डायन का आरोप लगा कर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव निवासी एक महिला ने गांव के लोगों पर डायन का आरोप लगा कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. थाने में आवेदन देते हुए महिला ने बताया कि बीते रविवार संध्या 7:00 बजे के आसपास में अपने बच्चों के साथ थी. तभी अचानक तेतर दास, कंचन देवी समेत आधा दर्जन लोग हरवे हथियार से लैस होकर घर में घुस गया व डायन, भूत कहकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे. जान मारने की नीयत से वे लोग प्रहार भी किया. हल्ला करने पर वे सभी भागे गये. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन