क्वीज में तेजस प्रथम, निकिता दूसरे स्थान पर रहे

Updated:
विज्ञापन
क्वीज में तेजस प्रथम, निकिता दूसरे स्थान पर रहे

शाइनिंग स्टार एजुकेशनल अकेडमी सोनो में गुरुवार को क्वीज का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सोनो. विजन लाइफ मानव अधिकार फाउंडेशन के बैनर तले सोनो के छात्र छात्राओं में शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक अभिरुचि जागृत करने के लिए शाइनिंग स्टार एजुकेशनल अकेडमी सोनो में गुरुवार को क्वीज का आयोजन किया गया. वर्ग अष्टम, नवम व दशम वर्ग के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. 16 राउंड के इस प्रश्न शृंखला में सभी बच्चों ने पाठ्यक्रम एवं सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नों के सटीक उत्तर देने का प्रयास किया. इनमें तेजस कुमार प्रथम, निकीता राज द्वितीय और अनुपम कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया. फाउंडेशन की ओर से संचालक की भूमिका में संगठन के राष्ट्रीय संगठन सचिव सह जमुई जिला प्रभारी सीएस नीतीश कुमार ने बच्चों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो दिया. मौके पर जिला प्रवक्ता व शिक्षाविद संजय कुमार पांडेय, जिला मीडिया सचिव विकास कुमार के अलावे अमित कुमार पांडेय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन