स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक ऑक्सीजन की आवश्यकता

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सोमवार को पर्यावरण भारती की ओर से शिवदानी प्रसाद के नेतृत्व में पौधरोपण व योग अभ्यास शिविर लगाया गया.
जमुई. विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सोमवार को पर्यावरण भारती की ओर से शिवदानी प्रसाद के नेतृत्व में पौधरोपण व योग अभ्यास शिविर लगाया गया. योग शिक्षक सह पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शांडिल्य ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक ऑक्सीजन भरपूर होना चाहिए. ऑक्सीजन हमें हरे-भरे वृक्षों से ही मिलता है. अतः हमें पेड़ लगाकर इसे सुरक्षित रखने को लेकर भी प्रयास किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ दुनिया के प्रत्येक मानव को अपने स्वास्थ्य के लिए योग अभ्यास करना अनिवार्य है. इसे लेकर दूसरा कोई विकल्प विज्ञान के पास भी नहीं है. अतः कहा गया है कि योग भगाये रोग, सच्चा सुख निरोगी काया. सात अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लुएचओ) की स्थापना हुई थी. अब तक इसके 194 देश सदस्य हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन संसार के मानव को स्वास्थ्य हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से ही विश्व स्वास्थ्य दिवस सात अप्रैल को प्रति वर्ष मनाने का निर्णय लिया. पहली बार 1950 में सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था. वर्ष 2025 का थीम है स्वस्थ शुरुआत तथा आशाजनक भविष्य, यह मुख्य रूप से मातृशक्ति और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर ध्यान देता है. स्वयं स्वस्थ रहें और दूसरे मानव को भी इसे लेकर जागरूक करें. मौके पर शिवदानी प्रसाद, आनंद कुमार, सोना प्रताप, रंजीत मोदी, मनीष कुमार वर्णवाल, पवन कुमार, सुरेश प्रसाद भगत, राजेंद्र यादव, प्रिंस यादव, रौनक यादव, रोहित कुमार, विकास यादव, गणेश वर्णवाल, प्रो रामजीवन साहू के साथ-साथ कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




