ePaper

बिहार: सड़क किनारे बैठी चार महिलाओं की ट्रक से कुचल कर मौत

Updated at : 08 Jun 2015 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: सड़क किनारे बैठी चार महिलाओं की ट्रक से कुचल कर मौत

जमुई: बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना अंतर्गत त्रिडीहा गांव के मुसहर टोला के समीप रविवार देर रात सड़क के किनारे बैठी चार महिलाओं की एक ट्रक से कुचल कर मौत हो गयी. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिये जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है. सिंकदरा थाना प्रभारी संजय कुमार ने सोमवार […]

विज्ञापन

जमुई: बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना अंतर्गत त्रिडीहा गांव के मुसहर टोला के समीप रविवार देर रात सड़क के किनारे बैठी चार महिलाओं की एक ट्रक से कुचल कर मौत हो गयी. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिये जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है.

सिंकदरा थाना प्रभारी संजय कुमार ने सोमवार को यहां बताया कि बीती रात करीब 12 बजे चारों महिलाएं भीषण गर्मी के कारण सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे बैठी थीं. इसी दौरान एक ट्रक दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के कोशिश में चारों महिलाओं को कुचलते हुये निकल गया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मृतकों के नाम अनिता देवी (28), रीता देवी (30), आशा देवी (27) एवं केशरी देवी (22) हैं. अनिता देवी गर्भवती थी. चारों महिलायें त्रिडीहा गांव के मुसहर टोला की निवासी थीं. घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने मृतक महिलाओं के आश्रितों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार रुपये का चेक एवं शवों का अंतिम संस्कार कराने के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपये दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन