लग्जरी कार से 446 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार

जिले के चकाई थाना क्षेत्र के नवाडीह मोड़ के समीप से शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने एक लग्जरी कार से 446 बोतल विदेशी शराब बरामद की है.
जमुई. जिले के चकाई थाना क्षेत्र के नवाडीह मोड़ के समीप से शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने एक लग्जरी कार से 446 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के इसुआ गांव निवासी बिल्टू यादव का पुत्र विकास कुमार व लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के कोली गांव निवासी सिद्धनाथ महतो के पुत्र शशी कुमार है. जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड राज्य से एक कार में भारी मात्रा में शराब जमुई के रास्ते लायी जा रही है. सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के सभी चेकपोस्टाें पर वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान नवाडीह मोड़ के समीप एक कार की जांच की गयी, तो कार से 446 बोतल यानी 149.110 लीटर शराब बरामद की गयी. साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. शराब झारखंड राज्य से कहां ले जाया जा रहा था इसकी जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




