कठौतिया पहाड़ के जंगलों से एके-47 के 44 कारतूस बरामद, नक्सलियों की साजिश नाकाम
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 28 Mar 2026 6:59 PM
नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है.
बरहट. नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना पर शनिवार को सीआरपीएफ 215 बटालियन व स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जमुई-मुंगेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित कठौतिया पहाड़ के जंगलों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया, इसमें एके-47 के 44 कारतूस बरामद किये गये. अभियान का नेतृत्व सीआरपीएफ 215 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरील कर रहे थे. ऑपरेशन के दौरान जमुई और मुंगेर के सीमावर्ती पहाड़ी व घने जंगल क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इसी क्रम में कठौतिया पहाड़ के समीप नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये कारतूस को बरामद किया गया. बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों की बीडीडी टीम ने आसपास के इलाके में गहन जांच की, ताकि किसी प्रकार का विस्फोटक या अन्य संदिग्ध सामग्री न छूटे. हालांकि, इस दौरान अन्य कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, इससे नक्सलियों की संभावित साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










