प्रत्याशी व चुनाव अभिकर्ता को व्यय संधारण का पढ़ाया पाठ
Updated at : 02 Apr 2019 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया : लोक सभा आम निर्वाचन में पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से कुल 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपने भाग्य आजमा रहे है. चुनाव आयोग ने चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 70 लाख निर्धारित किया है. प्रत्याशी को पहले अलग से बैंक खाता खोलनी है. उक्त खाता में राशि जमा कर चुनावी खर्च करने का प्रावधान […]
विज्ञापन
पूर्णिया : लोक सभा आम निर्वाचन में पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से कुल 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपने भाग्य आजमा रहे है. चुनाव आयोग ने चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 70 लाख निर्धारित किया है. प्रत्याशी को पहले अलग से बैंक खाता खोलनी है. उक्त खाता में राशि जमा कर चुनावी खर्च करने का प्रावधान है.
प्रत्याशियों को चुनाव खर्च के लिए लेखा संधारण की विधि को बताने के लिए सोमवार को समाहरणालय सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया.
प्रशिक्षण की अध्यक्षता करते व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह राज्य कर के संयुक्त आयुक्त अमरनाथ चौधरी ने प्रत्याशी व चुनाव अभिकर्ता को व्यय संधारण की जानकारी विस्तार से दिया . उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि लेखा व्यय का संधारण के लिए तीन मुख्य रजिस्टर संधारण किया जाता है.
इनमें सफेद रजिस्टरर के पन्नों पर चुनाव संबंधि समस्त खर्चो का व्योरा संधारित करना है. जबकि गुलावी रंग के रजिस्टरर में बैंक खाता में जमा राशि व निकासी राशि को तिथि वार संधारित किया जाना है. जो वास्तव में कैस बुक का काम करेगा.
पीली रंग की रजिस्टरर जो बैंक रजिस्टरर कहलाएगी.इसके माध्यम से बैंक में जिस दिन राशि जमा करते है उक्त राशि का व्योरा संधारित रहेगा. जो भी खर्च प्रत्याशी द्वारा किया जाएगा पहले बैंक खाता में जमा करके ही खर्च करेंगे.
बैठक के दौरान कई प्रत्याशी ने व्यय संधारण से संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रश्न किये जिसका समुचित जबाव के साथ संधारण की विधि से अवगत कराया गया. सभी खर्च का भाउचर भी साथ में एक साथ रखनी है.
प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रत्याशी द्वारा 10 हजार से अधिक की राशि चेक द्वारा भुगतान करने तथा 10 हजार से कम की राशि नगदी खर्च करने की सलाह दिया गया.
व्यय लेखा की जांच निर्वाचन कार्य से पूर्व तीन बार बैठक कर जांच किया जाएगा. इसकी पहली तिथि 4 अप्रैल,दूसरी तिथि 10 अप्रैल व तीसरी तिथि 15 अप्रैल रखा गया है. बैठक में जिला लेखा पदाधिकारी राणा सुजित कुमार टूनटून, उपायुक्त जीएसटी राजकिशोर प्रसाद व शौकत अली समेत सभी प्रत्याशी व चुनाव अभिकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




