जिले के एक लाख बच्चों को दी जायेगी अल्बेंडाजोल की दवा

Updated:
विज्ञापन

कृमि के संक्रमण से खून की कमी, कुपोषण, कमजोरी, एकाग्रता में कमी आदि परेशानी होता है जमुई : जिले के लगभग 1 लाख बच्चों को आगामी सात मार्च को माप अप दिवस के दिन कृमि नियंत्रण की दवा खिलायी जायेगी. उक्त जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ श्याम मोहन दास ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि […]

विज्ञापन

कृमि के संक्रमण से खून की कमी, कुपोषण, कमजोरी, एकाग्रता में कमी आदि परेशानी होता है

जमुई : जिले के लगभग 1 लाख बच्चों को आगामी सात मार्च को माप अप दिवस के दिन कृमि नियंत्रण की दवा खिलायी जायेगी. उक्त जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ श्याम मोहन दास ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत बीते 19 फरवरी को जिले के सभी सरकारी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलायी गयी थी. जिसमें लगभग एक लाख बच्चे किसी कारण बस छूट गये थे. सीएस ने बताया कि सभी बच्चों को कृमि मुक्ति की खुराक दी जाये इसको लेकर आगामी सात मार्च को उक्त खुराक खिलायी जायेगी.
उन्होंने बताया कि कृमि के संक्रमण से खून की कमी, कुपोषण, कमजोरी, एकाग्रता में कमी आदि परेशानी होता है. उन्होंने बताया कि इसके बचाव को लेकर हमेशा स्वच्छ पानी पिए ,नाखून साफ और छोटा रखें, आसपास सफाई रखें. अपने हाथ साबुन से धोए विशेषकर खाने से पहले और शौच जाने के बाद ,खाली पैर ना रहे, खुले में शौच न करें, खाने की चीजों को ढक कर रखें तथा साफ पानी से फल एवं सब्जी धोकर सेवन करें तो इस बीमारी से बचा जा सकता है. उन्होंने बताया कि माप अप दिवस की सफलता को लेकर सभी क्षेत्र की सभी एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. सिविल सर्जन ने बताया कि 3 बरस तक के बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र में तथा उससे ऊपर बच्चों को सरकारी विद्यालय में अल्बेंडाजोल की खुराक दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन