नयी बाइक से काली पूजा में शामिल होने जा रहे साले-बहनोई की सड़क हादसे में मौत

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन

ट्रक के पास छानबीन करती पुलिस

Road Accident: जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साला-बहनोई की मौत हो गई. दोनों नई बाइक से काली पूजा का निमंत्रण देने ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान नागी डैम के समीप उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

जमुई (झाझा) से ऋताम्बर सिंह की रिपोर्ट

Road Accident: घर में काली पूजा की तैयारियां चल रही थीं. परिवार मेहमानों के स्वागत की तैयारी में जुटा था. लेकिन पूजा का निमंत्रण देने निकले साला और बहनोई कभी वापस नहीं लौट सके. झाझा में हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां एक पल में छीन लीं.

नागी डैम के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार झाझा-बोड़बा मुख्य सड़क पर नागी डैम के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है. हालांकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया.

आधार कार्ड से हुई मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों के पास मिले आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों के आधार पर उनकी पहचान की. मृतकों की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के कर्मा पंचायत अंतर्गत बूढ़ीखार गांव निवासी 18 वर्षीय मनोज मांझी तथा सोनो थाना क्षेत्र के खुर्द महापुर निवासी 28 वर्षीय सहदेव मांझी के रूप में हुई है.घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

नयी बाइक लेकर ससुराल जा रहा था बहनोई

मृतक मनोज के भाई गोलू मांझी ने बताया कि उनके घर में मंगलवार को वार्षिक काली पूजा का आयोजन था. इसी पूजा में शामिल होने के लिए मनोज अपने बहनोई सहदेव मांझी को लेकर घर लौट रहा था.परिजनों ने बताया कि सहदेव मांझी ने मंगलवार को ही शोरूम से नई बाइक खरीदी थी. नई बाइक से वह अपने साला के साथ ससुराल में पूजा के निमंत्रण पर जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ: खिलाड़ियों ने लगाया पौधों का जीवन मंत्र, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
पिंटू प्रणव

लेखक के बारे में

By पिंटू प्रणव

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी। कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है। संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन