छेदलाही गांव में चोरों का तांडव, सेंधमारी कर नकदी, जेवर व बर्तन समेत लाखों की संपत्ति चुराई

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई जिले के छेदलाही गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर की दीवार काटकर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चुरा लिए. चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखे गए सामानों पर भी हाथ साफ कर दिया, जिससे पीड़ित परिवार सदमे में है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के छेदलाही गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में दीवार काटकर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने घर के कमरे में सेंधमारी कर वहां रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, नकदी, कीमती कपड़े, अनाज और कांसा-पीतल के बर्तन चुरा लिए. सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

सोए रहे परिजन, पीछे से दीवार में लगाई सेंध

जानकारी के अनुसार, छेदलाही गांव निवासी परमेश्वर यादव का परिवार शनिवार की रात रोजमर्रा के काम निपटाकर अपने-अपने कमरों में सोने चला गया था. देर रात चोरों ने मकान के पिछले हिस्से की पक्की दीवार में सेंधमारी की और कमरे के अंदर प्रवेश कर गए. चोरों ने बड़ी चालाकी से बिना किसी को भनक लगे अलमारी व बक्सों में रखे सारे कीमती सामान समेट लिए और फरार हो गए.

बेटी की शादी के लिए रखे गहने व नकदी भी ले उड़े

पीड़ित गृहस्वामी परमेश्वर यादव और उनके परिजनों ने बताया कि सुबह जब उनकी आंख खुली और वे कमरे में गए, तो दीवार में सेंध कटी देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीनों बाद परमेश्वर यादव के घर में बेटी की शादी होने वाली थी, जिसके लिए परिवार ने पाई-पाई जोड़कर सोने-छांदी के आभूषण, कांसा-पीतल के बर्तन, नए कपड़े और नकदी जमा की थी. चोर शादी की तैयारी के लिए रखे इन सभी सामानों के साथ-साथ अनाज भी चुरा ले गए, जिससे परिवार पूरी तरह से टूट गया है.

सूचना मिलते ही जांच में जुटी गिद्धौर पुलिस

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मामले की सूचना गिद्धौर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सेंधमारी के तरीकों का जायजा लिया. पुलिस ने पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कर लिया है और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर चोरों की धर-पकड़ के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन