श्रावणी मेला में रेलवे की बड़ी तैयारी, झाझा और जसीडीह रूट पर अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
Sawan Special Trains
रेलवे ने श्रावणी मेला 2026 के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को संभालने के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. इन ट्रेनों को बासुकीनाथ, देवघर, जसीडीह, पटना और नरकटियागंज रूट पर चलाया जाएगा, जिससे कावंरिया श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
Shravani Mela Special Train: श्रावणी मेला 2026 के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बासुकीनाथ, जसीडीह, देवघर, झाझा, मधुपुर, पटना और नरकटियागंज रूट पर अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है. रेलवे के अनुसार, अगस्त महीने में दूसरी और तीसरी सोमवारी के आसपास श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए इन ट्रेनों को विशेष रूप से चलाया जाएगा.
आसनसोल मंडल के सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से कई श्रावणी मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएंगी.
बासुकीनाथ से पटना के लिए दो स्पेशल ट्रेनें
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 03563 बासुकीनाथ–पटना श्रावणी मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन 10, 17 और 24 अगस्त को बासुकीनाथ से शाम 4:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 1:00 बजे पटना पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 03564 पटना–बासुकीनाथ श्रावणी मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन 11, 18 और 25 अगस्त को रात 1:20 बजे पटना से चलेगी और सुबह 9:00 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी.
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन घोरमारा, मोहनपुर, देवघर, जसीडीह, सिमुलतला और झाझा सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी.
03565 बासुकीनाथ–पटना स्पेशल का भी होगा परिचालन
रेलवे गाड़ी संख्या 03565 बासुकीनाथ–पटना श्रावणी मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन भी 11, 18 और 25 अगस्त को चलाएगा.
यह ट्रेन सुबह 10:30 बजे बासुकीनाथ से प्रस्थान करेगी और रात 8:00 बजे पटना पहुंचेगी.
इस ट्रेन का ठहराव भी घोरमारा, मोहनपुर, देवघर, जसीडीह, सिमुलतला और झाझा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा.
पटना से जसीडीह के लिए रात की स्पेशल ट्रेन
श्रावणी मेला यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 03566 पटना–जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन 11, 18 और 25 अगस्त को रात 8:25 बजे पटना से चलेगी और अगले दिन रात 2:50 बजे जसीडीह पहुंचेगी.
रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन मार्ग के सभी स्टेशनों पर ठहरेगी, जिससे छोटे स्टेशनों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी.
मधुपुर–नरकटियागंज और वापसी सेवा भी उपलब्ध
रेलवे गाड़ी संख्या 03567 मधुपुर–नरकटियागंज श्रावणी मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन 11, 18 और 25 अगस्त को रात 1:00 बजे मधुपुर से चलाकर दोपहर 12:25 बजे नरकटियागंज पहुंचाएगा.
वहीं गाड़ी संख्या 03568 नरकटियागंज–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन भी इन्हीं तिथियों में दोपहर 1:25 बजे नरकटियागंज से रवाना होगी और अगले दिन रात 2:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी.
दोनों दिशाओं में इन ट्रेनों का ठहराव झाझा, जसीडीह और सिमुलतला सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा.
Shravani Mela Special Train: झाझा और देवघर रूट के यात्रियों को मिलेगी राहत
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि श्रावणी मेला के दौरान झाझा, जसीडीह और देवघर रूट पर यात्रियों का दबाव सबसे अधिक रहता है.
ऐसे में इन अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से कांवरिया श्रद्धालुओं और सामान्य यात्रियों दोनों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की तिथि और समय की पुष्टि कर लें.
Also Read: RJD की 20 साल की सियासी कहानी: 2005 की हार से 2020 की वापसी और 2025 के झटके तक, कहां चूकी पार्टी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतांबर सिंह
ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










