रंगदारी नहीं दी तो मारी गोली
जमालपुर : जमालपुर शहर में बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक प्राइवेट शिक्षक रूपेश कुमार के घर में घुस कर गोली मार दी. यूं तो अपराधियों ने दर्जन भर गोलियां चलायी. लेकिन दो गोली रूपेश के सीने व हाथ में लगी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल रूपेश कुमार को इलाज […]
जमालपुर : जमालपुर शहर में बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक प्राइवेट शिक्षक रूपेश कुमार के घर में घुस कर गोली मार दी. यूं तो अपराधियों ने दर्जन भर गोलियां चलायी. लेकिन दो गोली रूपेश के सीने व हाथ में लगी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल रूपेश कुमार को इलाज के लिए पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर में भरती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व अपराधियों ने उससे दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी और राशि नहीं देने पर घर में घुस कर गोली मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










